संपर्क
WhatsApp सबसे तेज़ है और उसी दिन जवाब मिल जाता है। फ़ॉर्म पसंद है? नीचे भर दीजिए, मैं ख़ुद कॉल करूँगा।
Anupamआप सीधे मुझसे बात कर रहे हैं — किसी ऑफ़िस से नहीं।
संपर्क के तरीक़े
सोमवार – शनिवार, सुबह 10 बजे – रात 8 बजे
कहाँ काम करता हूँ
Motihari, पूर्वी चंपारण में स्थित। मैं ग्राहकों के पास जाता हूँ, इसलिए कोई वॉक-इन दफ़्तर नहीं है।
वेबसाइट पूरी तरह WhatsApp और वीडियो कॉल पर बनती है। आप पास में हों तो मैं ख़ुद आकर व्यवसाय देख सकता हूँ।
आम सवाल
07 सवाल
3 – 5 पेज की वेबसाइट ₹6,999 से और 4 – 8 पेज की बिज़नेस वेबसाइट ₹11,999 से शुरू होती है। होस्टिंग (₹6,000 प्रति वर्ष की) और सुरक्षा ताला, SSL (₹2,400 प्रति वर्ष का), तब तक मुफ़्त हैं जब तक आपकी वेबसाइट चले; सिर्फ़ डोमेन नेम का भुगतान आपका — लगभग ₹800 से ₹1,200 प्रति वर्ष, आपके अपने नाम पर। काम शुरू होने से पहले सही रकम लिखित में मिल जाती है।
Instagram किराए की ज़मीन है — आप तय नहीं कर सकते कि आपकी पोस्ट कौन देखे, और Google पर खोजने वाले को आप वहाँ नहीं मिलते। वेबसाइट ही वह जगह है जहाँ ग्राहक आपकी शर्तों पर पहुँचते हैं, और आपके शहर में आपके काम की खोज पर यही सामने आती है।
पहला ड्राफ़्ट कुछ दिनों में दिखता है, आख़िर में नहीं, ताकि दिशा बदलने का समय रहे। कोटेशन की कीमत में 3 राउंड बदलाव शामिल हैं, और बाक़ी आधा भुगतान आप डिज़ाइन पसंद आने के बाद ही देते हैं। तीन राउंड से ज़्यादा बदलाव का ख़र्च काम शुरू करने से पहले बता दिया जाता है।
शुरू करने के लिए UPI या नक़द से 50%, और बाक़ी 50% डिज़ाइन देखकर पसंद करने के बाद। लिखित कोटेशन देखकर सहमत होने से पहले कोई अग्रिम नहीं लिया जाता।
डोमेन का अलग से कोई पासवर्ड नहीं होता। वह किसी डोमेन कंपनी (जैसे GoDaddy या Hostinger) के एक अकाउंट में रजिस्टर होता है, और वही अकाउंट उसकी मिल्कियत है। आपका डोमेन आपके नाम, आपके ईमेल और आपके मोबाइल नंबर से ख़रीदा जाता है, इसलिए लॉगिन और पासवर्ड आपके पास रहते हैं और हर साल का रिन्यूअल आपके अकाउंट से होता है। मुझे सिर्फ़ वेबसाइट सेट करने के लिए एक्सेस चाहिए; अगर आप कभी किसी और के पास जाएँ, तब भी डोमेन आपका ही रहता है।
हाँ — बेतिया, रक्सौल, मुज़फ़्फ़रपुर और पटना में भी काम लेता हूँ, और रिमोट कहीं भी। प्रोजेक्ट पूरी तरह WhatsApp और वीडियो कॉल पर चल सकता है, और आप पास में हों तो मैं आकर व्यवसाय देख सकता हूँ।
मैं डिज़ाइन करके प्रिंट-रेडी फ़ाइलें देता हूँ, और उन्हें सही जानकारी के साथ सीधे आपके प्रिंटर को भेज सकता हूँ। छपाई का बिल प्रेस का होता है, मेरा नहीं — ताकि आपको असली छपाई ख़र्च हमेशा दिखे।